Bihar Weather Update: धूप खिलेगी या बरसेंगे बादल! आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Saturday, Jan 24, 2026-01:26 PM (IST)

Bihar Weather Update : बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम ठंडा बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। सुबह और शाम लोग ज्यादा ठंड महसूस करेंगे, जबकि दोपहर में धूप खिलने से ठंड का असर कम रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर, तापमान सामान्य

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड थोड़ा बढ़ सकती है। अभी मौसम में बदलाव नहीं हो रहा है क्योंकि राज्य में कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है और शुष्क हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर ठंड बढ़ती है, लेकिन फिलहाल तापमान सामान्य बना हुआ है। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

राजगीर में न्यूनतम 7.3°C, कैमूर में अधिकतम 28.1°C

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान स्थिर रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री राजगीर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री कैमूर में रिकॉर्ड हुआ। राज्य का न्यूनतम तापमान 7.3 से 13.3 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 24 से 28.1 डिग्री के बीच रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static