Aaj ka Mausam: बिहार में शीतलहर के साथ घना कोहरा,19 जिलों में येलो अलर्ट

Friday, Jan 02, 2026-08:02 AM (IST)

Bihar Ka Mausam Today 2 January 2026: बिहार में नए साल की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। 2 जनवरी 2026 को राज्य के कई हिस्सों में सुबह घने कोहरे से दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़क यातायात और दैनिक जीवन प्रभावित हुआ। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कुछ इलाकों में धूप खिलने से मामूली राहत मिली और लोग बाहर निकलने लगे।

उत्तर बिहार में कोहरे और ठंड का प्रकोप बरकरार |  Patna Weather Today

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार के जिलों में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार जैसे कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कुछ जगहों पर विजिबिलिटी काफी कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। आने वाले दिनों में भी उत्तर बिहार में ठंड और कोहरे से राहत के आसार कम हैं। 4 जनवरी तक कुछ क्षेत्रों में शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बनी रह सकती है।

इन जिलों में शीत दिवस का असर सबसे ज्यादा | IMD Bihar Update

ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं और धूप की कमी के कारण गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा और पूर्णिया जैसे जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। इससे दिन में भी ठिठुरन महसूस हुई। पटना में न्यूनतम तापमान लगभग 9-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि अधिकतम 21 डिग्री तक पहुंचा। उत्तर बिहार में तापमान और नीचे दर्ज किया गया।

दक्षिण बिहार में मिली कुछ राहत | Aaj Ka Mausam 

दक्षिण बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि पटना, गया, भागलपुर, बक्सर और रोहतास जैसे जिलों में कोई विशेष चेतावनी नहीं है। यहां दिन में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, सुबह हल्का कोहरा कुछ जगहों पर दिखा। दक्षिणी हिस्सों में 5 जनवरी तक मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने का अनुमान है।

जनवरी महीने भर ठंड का महीना | Cold Wave Bihar

मासिक पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूरे जनवरी में बिहार के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी इलाकों जैसे पश्चिम चंपारण, सीवान, बक्सर, कैमूर और रोहतास में शीतलहर के दिन सामान्य से ज्यादा हो सकते हैं। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान 9-12 डिग्री से नीचे रह सकता है। दिन का तापमान सामान्य या थोड़ा ऊपर रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश की संभावना नगण्य है। साफ आसमान और शुष्क हवाओं से रातें और ठंडी होंगी।

पटना मौसम केंद्र ने चेतावनी दी है कि जनवरी 2026 में ठंड का प्रकोप बना रहेगा। लोगों को गर्म कपड़े पहनने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को। ठंड से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय जरूरी सावधानियां बरतें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static