PM Kisan e-KYC: ई- केवाईसी और किसान पंजीकरण अभियान में बिहार का ये जिला बना नंबर वन

Wednesday, Feb 04, 2026-03:53 PM (IST)

Bihar News : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बिहार में चल रहे ई- केवाईसी और किसान पंजीकरण अभियान में भागलपुर जिला राज्य में अव्वल स्थान पर रहा। जिले में एक ही दिन में 25,241 किसानों का पंजीकरण और 27,773 किसानों की ई- केवाईसी पूरी की गई, जिससे भागलपुर ने पूरे बिहार में शीर्ष स्थान हासिल किया है। 

इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि राज्य स्तर पर प्रतिदिन सभी जिलों के कार्य की समीक्षा की जा रही है। भागलपुर जिले में अब तक पीएम किसान योजना के अंतर्गत 1,54,075 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 63 प्रतिशत है। जिले में कुल 2,74,158 किसान इस योजना के लाभार्थी रहे हैं।

जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि किसान पंजीकरण और ई- केवाईसी कार्य की वे स्वयं प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं और इसे शीघ्र पूरा करने के लिये संबंधित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। डॉ चौधरी ने इस अभियान में लगे सभी अधिकारियों और कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुये उन्हें प्रशंसा का पात्र बताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static