बिहार में ''ऑरेंज अलर्ट'' जारी, 50 KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं; इन जिलों में बारिश और वज्रपात की बड़ी चेतावनी
Saturday, Mar 21, 2026-09:14 AM (IST)
Bihar Weather Alert : बिहार में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी हुआ है। राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में 50 km/h की रफ्तार से आंधी, मेघगर्जन, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है।
जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 21 मार्च को राज्य के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पटना मौसम केंद्र के मुताबिक, बेगूसराय, लखीसराय, जहानबाद, नालंदा, नवादा, पटना, शेखूपुरा में ऑरंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां राज्य में मेघगर्जन, बारिश एवं वज्रपात की प्रबल संभावना है। पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन और विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की अपील की है। कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा दें और मौसम साफ होने तक खेतों में छिड़काव या अन्य काम न करें। आंधी-तूफान के समय बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे शरण न लें। बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान में जाने से बचें। ओलावृष्टि की स्थिति में खिड़की-दरवाजों से दूर रहें।

