1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे बिहार-झारखंड कई सैनिक, परिवार की वीर नारियों को रक्षामंत्री करेंगे सम्मानित

1/17/2023 11:34:44 AM

पटना: वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए बिहार-झारखंड के सैनिकों के परिवार की वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। 18 मार्च 2023 को वीर नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा, जिसमें भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बिहार-झारखंड के सैनिकों के परिवार की वीर नारियों को सम्मानित करेंगे। 

"यह कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपने ऐतिहासिक विरासत से कराएगा रु-ब-रु" 
वहीं इस अवसर पर बिहार तथा झारखंड के महामहिम राज्यपाल, चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ, थलसेना प्रमुख एवं केंद्र तथा राज्य स्तर के गणमान्य अतिथि, अधिकारी एवं राजनेता उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गुलमोहर मैत्री की सचिव मंजु सिन्हा ने बताया कि ‘‘शहीदों का सम्मान मात्र उनके प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान प्रदर्शित करने का मौका भर नहीं होता, यह अवसर होता है नई पीढ़ी को अपने ऐतिहासिक विरासत से रु-ब-रु कराने का, उन्हें इसका अंग बनाने का और विरासत को सौंपने का, जिससे राष्ट्रभक्ति की लौ अनवरत जलती रहे। साथ ही कहा कि जो राष्ट्र अपने ‘‘विजय'' का महोत्सव नहीं मनाती, उनकी पीढि़यां अपने ही शौर्य और वीरता से अनभिज्ञ रह जाता है। ऐसे देश राष्ट्रभक्ति रूप-सूत्र में एकता से बहुत दिनों तक जुड़े नहीं रह पाते। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक एवं सैन्य बैंड के प्रदर्शन का भी आयोजन किया जाएगा। 

युद्ध में सम्मिलित आम नागरिक, पत्रकार को भी किया जाएगा सम्मानित
इस कार्यक्रम के माध्यम से न सिर्फ सेना के शहीद जवानों बल्कि 1971 युद्ध में किसी भी रूप में सम्मिलित आम नागरिक, पत्रकार, चिकित्सक एवं स्वयंसेवियों का भी सम्मान एवं धन्यवाद किया जाएगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं गुलमोहर मैत्री के अध्यक्ष डा. सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वयंसेवी संगठन ‘‘गुलमोहर मैत्री'' के तत्वावधान में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी के कर कमलों द्वारा प्रत्येक वीर नारी को 2.50 लाख रुपए का वित्तीय योगदान भी दिया जायेगा। वीर नारी सम्मान समारोह के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए एन.सी.सी. अलुमिनी एसोसिएशन बिहार और झारखण्ड, सैनिक स्कूल तिलैया ओल्ड बॉयज एसोसिएशन, गुलमोहर मैत्री को समर्थन दे रहा है एवं एन.सी. सी.उड़ान, गुलमोहर मैत्री के सहयोगी की भूमिका में सम्पूर्ण बिहार- झारखंड में इससे संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों एवं वीर नारियों तक पहुंचने के लिए ‘‘गौरव - यात्रा'' के क्रियान्वन में मदद कर रहा है।              


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static