Weather alert in Bihar: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर, तीन दिन तक गरज-चमक, बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी
Saturday, Jun 14, 2025-09:07 AM (IST)

Weather alert in Bihar: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। India Meteorological Department (IMD) ने अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में Thunderstorm, Rainfall और Gusty Winds की चेतावनी जारी की है। इस बीच 17-18 जून के आसपास Monsoon in Bihar के प्रवेश की संभावना जताई जा रही है। तेज गर्मी और उमस के बाद ये बदलाव लोगों को राहत दे सकता है, लेकिन सतर्क रहना भी उतना ही ज़रूरी होगा।
कहीं बारिश, कहीं झुलसाती गर्मी
- राज्य के पूर्वी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य हिस्सों में मौसम सूखा रहा।
- डिहरी में 42°C तापमान दर्ज हुआ – जो राज्य में सबसे अधिक रहा।
- बांका में रात का न्यूनतम तापमान 26.4°C दर्ज किया गया।
- वहीं Khagaria में 41 km/h की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जो बदले मौसम के संकेत हैं।
इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट
मौसम विभाग ने 14 जून को Thunderstorm with Lightning and Wind Speed 30-40 km/h की चेतावनी दी है। प्रभावित ज़िलों में ये प्रमुख नाम शामिल हैं:
Patna, Nalanda, Jehanabad, Bhojpur, Buxar, Gaya, Aurangabad, Rohtas, Kaimur, Munger, Lakhisarai, Sheikhpura, Begusarai, Khagaria, Bhagalpur, Banka, Saharsa, Madhepura, Supaul.
हालांकि Araria, Kishanganj और Katihar में तापमान और उमस का असर बना रहेगा। लोगों को Lightning safety tips का पालन करने की सलाह दी गई है।
उत्तर और दक्षिण बिहार में रहेगा तूफानी मिजाज
- 15 जून को उत्तर बिहार में Thunderstorm with 50-60 km/h winds की संभावना जताई गई है।
- दक्षिण बिहार में भी कुछ क्षेत्रों में Light Rain और बिजली गिरने की चेतावनी है।
- 16 जून को उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के इलाकों में भी bad weather conditions रहेंगे।
मानसून कब तक पहुंचेगा बिहार?
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में Monsoon advancement in Bihar की परिस्थितियां अनुकूल होंगी। अनुमान है कि 17-18 जून के बीच मानसून बिहार में प्रवेश कर सकता है। इससे राज्य में monsoon rainfall season की शुरुआत होगी और गर्मी से राहत मिलेगी।