Bihar Aaj ka Mausam : बिहार में कड़ाके की ठंड खत्म! जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम,  IMD का ताजा अपडेट

Friday, Jan 23, 2026-09:41 AM (IST)

Bihar Aaj ka Mausam : बिहार में लोगों को शीतलहरऔर कड़ाके की ठंड से राहत मिली हुई है।  फिलहाल ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल बिहार में ठंड से राहत का यह दौर जारी रहेगा। दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिलती रहेगी, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है।

अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले तीन से चार दिनों तक बिहार के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल राज्य के किसी भी जिले के लिए मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण सुबह और रात के तापमान में हल्की गिरावट हो रही है, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से ठंड का असर कम हो जा रहा है।

किशनगंज रहा राज्य का सबसे ठंडा जिला

बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वैशाली में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, कैमूर जिला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static