हैवानियत की हदें पार...2 साल की बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म, फिर बेरहमी से हत्या कर सड़क पर फेंका शव

Monday, Mar 02, 2026-03:08 PM (IST)

Bihar Crime News : बिहार के बांका जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो नाबालिग लड़कों ने 2 साल की मासूम के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। खेलने के बहाने बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले इन आरोपियों ने पहले मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी।

बहला-फुसलाकर बच्ची को किया अगवा

बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची अपनी नानी के घर आई हुई थी। शुक्रवार की शाम जब वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी ये दोनों नाबालिग उसे सुनसान जगह ले गए। वहां दोनों ने बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की। जब मासूम बच्ची ने चीखने-चिल्लाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके मुंह को कपड़े से दबा दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या कर सड़क पर फेंका शव

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बच्ची के शव को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। काफी देर तक बच्ची के न मिलने पर परिजन उसे ढूंढ रहे थे, तभी ग्रामीणों ने शव पड़ा होने की सूचना दी। शव की हालत देखकर ही ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी।

पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को तुरंत पकड़ लिया है और पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों नाबालिग आरोपियों को अब बाल सुधार गृह भेज दिया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने पूरे बांका जिले के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पूरे गांव में तनाव है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static