औरंगाबाद के युवक की नालंदा की कंस्ट्रक्शन कंपनी में संदिग्ध हालत में मौत, सदमे में मां ने भी तोड़ा दम

Friday, Sep 09, 2022-11:12 AM (IST)

 

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद जिले के एक युवक की नालंदा की कंस्ट्रक्शन कंपनी में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बेटे की मौत के सदमे में आई मां ने भी दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, घटना नालंदा जिले की है। मृतक युवक की पहचान 30 वर्षीय विनोद कुमार शमशेर नगर गांव निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार गांव के ही एक व्यक्ति के आर के कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। विनोद ने कुछ दिनों पहले काम छोड़ दिया था पर फिर ज्यादा पैसे का लालच देकर कंपनी का मालिक उसे काम पर ले गया था। इसी बीच विनोद का शव कंपनी में संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। इसके बाद गुरुवार को एंबुलेंस के माध्यम से युवक का शव उसके घर पहुंचा। उसी समय से मृतक युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटे की मौत के सदमे में आई मां कमला देवी ने भी शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।

वहीं विनोद के परिजनों ने कंपनी के मालिक और कर्मियों पर पीट-पीटकर कर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में दाउदनगर थाना प्रभारी गुफरान अली ने बताया कि घटना नालंदा जिले की है। इसलिए इस मामले को घटित थाने को भेज दिया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static