शौच के लिए गया था युवक, अगली सुबह चंवर के पानी में तैरता मिला शव; परिजनों में मातम
Tuesday, Jul 21, 2026-04:33 PM (IST)
Chhapra News: बिहार के सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चंवर के पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि खबसा गांव निवासी राजेन्द्र राय का पुत्र संदीप कुमार (23) सोमवार की देर शाम शौच के लिए गांव के समीप स्थित चंवर की ओर गया था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार को उसका शव चंवर के पानी में तैरता मिला, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मृतक के परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

