औरंगाबाद: सड़क हादसे में अभियंता की मौत, एक अन्य व्यक्ति घायल

Wednesday, Apr 06, 2022-03:17 PM (IST)

 

औरंगाबादः बिहार में औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर मंगलवार को सड़क हादसे में एक अभियंता की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि उत्तर कोयल नहर परियोजना के अभियंता कुमार गुंजन एक व्यक्ति के साथ स्कूटी पर सवार होकर शहर की ओर जा रहे थे तभी कामा बिगहा मोड़ के निकट तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। फलस्वरूप स्कूटी पर सवार अभियंता गुंजन कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि शहर के गांधी नगर निवासी किंकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घायल को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत अभियंता झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर के रहने वाले बताए जाते हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static