भोज में गए युवक का सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका; इलाके में फैली सनसनी

Sunday, Sep 20, 2026-12:19 PM (IST)

समस्तीपुर: बिहार में समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। युवक का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया डुमरी निवासी उमेश साह का पुत्र अविनाश कुमार शनिवार की रात एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने घर से निकला था। आज सुबह उसका शव जिले के बबककरपुर गांव के समीप राजधानी रोड से बरामद किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अविनाश के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई है और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव को समस्तीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static