मामी को भांजे से हुआ प्यार, पति ने करवाई दोनों की शादी, 2 दिन में छोड़कर पहुंची घर और फिर..
Wednesday, Nov 30, 2022-05:21 PM (IST)

खगड़ियाः बिहार के खगड़िया जिले एक गजब प्रेम कहानी का मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला को अपने ही भांजे से प्यार हो गया। 2 दिन पहले जब महिला के पति ने दोनों को एक साथ कमरे में पकड़ा तो उससे उन दोनों की शादी करवा दी। इतना ही नहीं 48 घंटे के बाद ही महिला अपने पति के पास वापिस आ गई।
5 साल पहले हुई थी दोनों की मुलाकात
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिकटिया पंचायत का है। काजीचक गांव के डब्लू शर्मा और अनिता देवी की शादी 12 साल पहले हुई थी। डब्लू शर्मा राजमिस्त्री का काम करता है। बताया जा रहा है कि 5 साल पहले अनिता और उसके भांजे संतोष कुमार की मुलाकात एक शादी में हुई थी। इसके बाद दोनों में धीरे-धीरे बातें होने लगी। इसी बीच 2 दिन पहले अनिता का प्रेमी उसके घर आया हुआ था और महिला के पति ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। पत्नी ने कहा कि वो प्रेमी के साथ रहना चाहती है। इसके बाद स्थानीय लोगों और पति ने मिलकर दोनों की शादी करवा दी।
शादी का वीडियो वायरल
वहीं दोनों की शादी का वहां पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अनिता और प्रेमी संतोष कुमार के परिजनों ने भी देख लिया। इसके बाद परिवार के प्रेशर में आकर लड़का महिला को छोड़कर भाग गया। महिला फिर से अपने पति के पास लौट आई। पति ने भी अनिता को अपना लिया और दोनों ने फिर से शादी कर ली।