विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में ASI सहित 3 पुलिसकर्मी घायल, वाहन में भी की तोड़फोड़

Monday, Nov 13, 2023-10:50 AM (IST)

रोहतासः बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम नगर थानाक्षेत्र के अठखंभवा मुहल्ले में रविवार को पुलिस के 112 वाहन पर पथराव एवं पुलिस टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटमा में एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

एएसआई को आई गंभीर चोटें 
जानकारी के अनुसार, अठखंभवा मुहल्ले में शरारती तत्वों के द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पथराव होने के बाद पुलिसकर्मी भागे, लेकिन भागने के क्रम में एएसआई के सिर पर पत्थर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि महिला सिपाही समेत दो अन्य को भी चोटें आई हैं। सभी को ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में एएसआई अनीत कुमार, सिपाही निरूपमा एवं सुधीर शामिल हैं। जिसमें एएसआई का सिर फट गया है और काफी गंभीर चोटें भी आई है। 

वाहन पर भी किया पथराव
एएसआई अनीत कुमार ने बताया कि 112 नंबर पर आपसी विवाद के कॉल पर टीम वहां पहुंची थी। लेकिन वहां लोग पुलिस से ही उलझ पड़े और मारपीट करने लगे। 112 नंबर के वाहन पर भी पथराव किया, जिससे शीशा टूट गया है। घायल एएसआई ने बताया कि हमलावरों ने उनकी घड़ी छीन ली तथा एक सिपाही का मोबाइल भी ले लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि हमले में एक पुलिसकर्मी को गंभीर चोट लगी है, जिसका ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। SDPO के अनुसार, मामले में छापेमारी की जाएगी, हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static