सहायक अवर निरीक्षक घूस लेते गिरफ्तार, भूखंड कांड में मदद करने के एवज में मांगे थे 1 लाख रुपए

Tuesday, Jan 25, 2022-01:22 PM (IST)

 

पटनाः बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया के नगर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक अताउल्लाह नट को सोमवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने एक लाख रुपए कथित रिश्वत लेते हुए सोमवार को गिरफ्तार किया।

दरअसल, सहायक अवर निरीक्षक अताउल्लाह ने बेतिया नगर थाना क्षेत्र निवासी अमूल्य एग्नायसुस से भूखंड से संबंधित एक कांड में मदद करने के एवज एक लाख रुपए की मांग की थी। इसकी सूचना मिलने पर पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो मुख्यालय में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक एस. के. मउआर के नेतृत्व में ब्यूरो की एक टीम ने अताउल्लाह नट को उनके सरकारी आवास से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

एस. के. मउआर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ के बाद मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static