खगड़िया में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 6 देसी पिस्टल एवं अन्य हथियार के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
Saturday, Aug 09, 2025-05:49 PM (IST)

Khagaria News: बिहार में खगड़िया जिला पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दरअसल, पुलिस ने हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया है।
बिहार STF और खगड़िया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महेशखूंट थाना क्षेत्र में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 3 हथियार तस्करों कृष्णा कुमार सिंह, रोहित कुमार उर्फ रोशन कुमार एवं, सोनू कुमार को अवैध आग्नेयास्त्रों तथा अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार तस्करों के पास से 06 देसी पिस्टल, 12 मैगजीन, 05 जिंदा कारतूस, 02 मोबाइल तथा 02 बाइक को बरामद किया गया