भागलपुर में बढ़ती ठंड को लेकर प्रशासन बेसुध, ना तो अलाव की व्यवस्था और ना ही बांटे गए कंबल

1/2/2023 3:31:50 PM

 

 

भागलपुर(अंजनी कुमार कश्यप): बिहार के भागलपुर जिले में पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। तापमान में गिरावट ठंड दर्ज की गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। हवा चलने से कनकनी बढ़ गई है। लोग भी घरों से देर से निकल रहे हैं। 11 बजे के बाद सूर्य निकलने के बाद लोग घरों से निकल रहे हैं। पछुआ हवा चलने से पूरे राज्य में कोहरा छाया रहा। ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए हैं। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सड़कों पर आवाजाही भी कम देखी जा रही है। पछुआ हवा चलने से कनकनी बढ़ गई है। लोग गर्म कपड़े पहनकर ही निकल रहे हैं। पूरा शहर धुंध में लिपटा हुआ है।

PunjabKesari

शीतलहर को देखते हुए स्कूलों को किया गया बंद
बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए पूरे बिहार के जिलों में धारा 144 के तहत शैक्षिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी विद्यालयों के पठन-पठान स्थगित कर दिए गए हैं। जिले के सभी विद्यालयों को तत्काल बंद कर दिया गया है। भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बढ़ते ठंड को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। दरअसल हाल के दिनों में सुबह के समय ठंड और कोहरे के कारण स्कूल जाने में बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए यह फैसला लिया गया है।

PunjabKesari

घने कोहरे के कारण हाइवे पर वाहन रेंगते आ रहे नजर
कोहरे का जनजीवन पर खासा असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को घना कोहरा होने से हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। साथ ही ट्रेनें भी निर्धारित समय से देरी से चल रही है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर लोग गाड़ियों की बत्ती जलाकर चल रहे हैं। धुंध के चलते सड़कों पर विजिवलिटी 8 से 10 मीटर रह गई है।

PunjabKesari

ठंड से बचने के लिए चिकित्सकों ने दी नसीहत
वहीं चिकित्सकों का कहना है सर्दी बढ़ने से सांस और हिर्दय रोगियों को परेशानियां हो सकती है इसलिए ऐसे लोगों को घरों से बाहर निकलने में परहेज करनी चाहिए। खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए और गुनगुना पानी का ही सेवन करना चाहिए।

PunjabKesari

प्रशासन की ओर से न तो अलाव की व्यवस्था और ना ही कंबल की
इस ठिठुरते ठंड में प्रशासन का रवैया पूर्णरूपेण उदासीन है, प्रशासन की ओर से ना तो किसी चौक चौराहों पर अलाव जलाए गए हैं और ना ही ठंड से बचने के लिए कंबल का ही वितरण किया गया है, जिससे राहगीरों और गरीबों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की भीड़ चाय की दुकान पर ज्यादा देखने को मिल रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static