गोपालगंज के छोटे से गांव से निकला आदर्श मॉडलिंग में मचा रहा धमाल, जॉब छोड़ पैशन को किया फॉलो

10/22/2020 5:46:36 PM

 

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज के छोटे से गांव भागिपट्टी झील से निकला लड़का कंटेंट क्रिएशन और मॉडलिंग में धमाल मचा रहा है। आदर्श नाम का लड़का जो पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है। वह अपनी अच्छी खासी जॉब छोड़कर अपने पैशन को फॉलो कर एक पहचान बना रहा है।
PunjabKesari
आदर्श बताते हैं कि वो 2016 से मॉडलिंग कर रहे हैं। इसके साथ-साथ दिल्ली में अभिनय भी कर रहे थे और जब वो अपनी पढ़ाई पूरी करके मुम्बई जाने वाले थे, तब तक उनके पिता का निधन हो गया। उसके बाद उन्होंने सब कुछ छोड़ नौकरी शुरू कर दी लेकिन उनको उस समय भी ये डर परेशान कर रहा था कि कहीं मेरा अभिनय पीछे न छूट जाए। उस 12 घंटे की नौकरी में कैसे भी समय निकालकर कभी-कभी वीडियो बना देते थे। इतना ही नहीं कई बार तो आदर्श झूठ बोलकर, बीमारी का बहाना बनाते थे और छुट्टी लेकर भी वीडियो बनाते थे। धीरे-धीरे काम करने के बाद बिहार के सबसे बड़े कंटेंट क्रिएटर बिभु नन्दन सिंह (बिहारी नंबर-1 के मालिक) ने साथ देकर आदर्श को मौका दिया। आज आदर्श के ज्यादातर वीडियो को लाखों लोग देखते हैं और पसंद करते हैं। आदर्श की ज्यादातर वीडियो समाज को संदेश देने वाले और मनोरंजन वाले होते हैं।

वहीं आदर्श बताते हैं कि शुरुआत में घर वाले मान नहीं हो रहे थे कि पैशन फॉलो करो लेकिन उनके बड़े भाई शुभम कुमार मिश्र ने हमेशा से उनको सपोर्ट किया और आगे बढ़ने में मार्गदर्शन किया। आदर्श ने मॉडलिंग में नाईक ब्रांड और एबीओएफ के लिए भी शूट किया है। उसके साथ-साथ उन्होंने कई सारे शॉस भी किए हैं, जिनमें उनको विभिन्न खिताबों से नवाजा गया है। कई इंटरनेशनल आर्टिस्ट के साथ भी मॉडलिंग किए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static