घर में अकेली थी महिला...सेहरी के लिए पहुंचे पड़ोसी तो कमरे के अंदर का नजारा देख उड़ गए होश
Tuesday, Mar 10, 2026-04:30 PM (IST)
Chhapra Crime News: बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घर में सो रही एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि नंदपुर गांव निवासी नसरुद्दीन की पत्नी कमरुल बेगम (60) के पति और पुत्र बाहर रहते हैं। सूत्रों ने बताया कि आज सुबह जब पड़ोसी सेहरी खाने के लिए उक्त महिला के घर पहुंचे और आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला तो छत के रास्ते उसके कमरे में पहुंचे, जहां उसका लहूलुहान शव बिस्तर पर देख कर मामले की सूचना थाना पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें- संबंध बनाने से किया मना, इसलिए बेटे को मार डाला, आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर...
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मामले की जांच करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- युद्ध के बीच इस राज्य में रसोई गैस की भारी किल्लत! बाजार में 'ब्लैक' सिलेंडर का बोलबाला; 2000 रुपए तक पहुंची कीमतें

