"जान दे दूंगी, अंकल टाइप लड़के से शादी नहीं", जयमाला के समय दुल्हन का हंगामा; उड़ा दिए दूल्हे के होश... देखते रह गए घराती-बराती

Sunday, Mar 08, 2026-12:57 PM (IST)

Bihar News : बिहार के भोजपुर जिले से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी की रस्में चल ही रही थीं कि दुल्हन ने अचानक दूल्हे की शक्ल को लेकर आपत्ति जताते हुए शादी से इनकार कर दिया।

"अंकल टाइप दिखता है दूल्हा": दुल्हन की जिद ने बिगाड़ा खेल

मिली जानकारी के अनुसार, मामला संदेश थाना क्षेत्र के दलेलगंज गांव का है। बताया जा रहा है कि कोसडिहरा गांव से आई बारात का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया गया था। 25 वर्षीय सुधीर कुमार सज-धजकर जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंचे, लेकिन जैसे ही 22 वर्षीय शोभा कुमारी की नजर दूल्हे पर पड़ी, उसने बिफरते हुए साफ कह दिया कि वह यह शादी नहीं करेगी।

दुल्हन का कहना था कि दूल्हा उसकी पसंद का नहीं है और उसकी उम्र ज्यादा दिख रही है। उसने अपने पिता से कहा, "यह लड़का अंकल टाइप दिखता है, समाज और सहेलियों को मैं क्या जवाब दूंगी? अगर जबरदस्ती की गई तो मैं जान दे दूंगी।" इस धमकी के बाद शादी के घर में अफरा-तफरी मच गई।

दुल्हन फरार, दूल्हा करता रहा इंतजार

समझाने-बुझाने का दौर कई घंटों तक चला, लेकिन दुल्हन अपनी बात पर अडिग रही। स्थिति तब और बिगड़ गई जब समझाने के बीच ही दुल्हन चुपचाप घर छोड़कर कहीं चली गई। सुधीर कुमार हाथ में वरमाला लिए घंटों स्टेज पर खड़े रहे, लेकिन दुल्हन वापस नहीं लौटी। आखिरकार, आधी रात के बाद बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा।

दूल्हे का दर्द: "दो बार देखा, फोन पर भी बात हुई, फिर अब क्यों?"

इस घटना से आहत दूल्हा सुधीर कुमार ने बताया कि यह रिश्ता दोनों परिवारों की मर्जी से तय हुआ था। सुधीर के मुताबिक, "15 फरवरी को रिश्ता तय हुआ था। लड़की ने मुझे दो-दो बार देखा और पसंद किया था। हमारी फोन पर भी बातें होती थीं, तब उसे कोई दिक्कत नहीं थी।" आखिरी वक्त पर दुल्हन के इस हृदय परिवर्तन से दूल्हा पक्ष काफी अपमानित महसूस कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static