सारण में सांप के डसने से 65 वर्षीय महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

Thursday, Jul 02, 2026-04:23 PM (IST)

Bihar News: बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि फुलवरिया गांव निवासी नथुनी पंडित की पत्नी प्रभावती देवी (65) जलावन के लिए लकड़ी निकालने गई थी। इसी दौरान लकड़ी में छिपे विषैले सांप ने उसे डस लिया। 

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन प्रभावती देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static