Samastipur: टिकट चेकिंग अभियान में पकड़े गए 6438 बेटिक यात्री, 50.08 लाख रुपए का जुर्माना वसूला

Thursday, Nov 30, 2023-02:09 PM (IST)

समस्तीपुर: बिहार में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल मंडल में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में एक दिन में छह हजार 438 लोगों को पकड़ा गया जो चालू वित्त वर्ष में पूर्व मध्य रेल के पांचों रेल मंडल में एक रिकॉर्ड है।

मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि पकड़े गए बेटिकट यात्रियों से जुमार्ना एवं किराए के रूप मे 50 लाख 8 हजार रुपए वसूल की गई है। उन्होंने बताया कि छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मंडल मे औचक चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कुल 6 हजार 438 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया।

श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक चन्द्रशेखर प्रसाद के नेतृत्व मे बनी विशेष टीमों द्वारा विभिन्न रेल खंडो, स्टेशनों एवं ट्रेनों में चलाई गई थी, जिसमे दो सौ से अधिक टिकट जांचकर्मी और रेलवे सुरक्षा बल शामिल थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static