VIDEO: बिहार के इस गांव में घर-घर तैयार होती है 52 बूटी साड़ी, विदेशों में भी खूब डिमांड
Tuesday, Dec 27, 2022-06:30 PM (IST)
नालंदा: भारत के नक्शे में उत्तर पूर्व दिशा में स्थित बिहार राज्य कई वजहों से फेमस है। यहां का केवल खान-पान ही नहीं बल्कि यहां की शिल्प कला और हस्तकला के भी दूर-दूर तक चर्चे हैं। यह राज्य धार्मिक ग्रंथों में भी महत्वपूर्ण बताया गया है। यही वह राज्य है, जहां आज भी देश की पहली और प्राचीन युनिवर्सिटी नालंदा के अवशेष हैं। इतना ही नहीं, नालंदा में की जाने वाली 52 बूटी हस्तशिल्प कला भी बहुत लोकप्रिय है। आज हम आपको 52 बूटी हस्तकला के माध्यम से तैयार की जाने वाली एक विशेष साड़ी, जिसे 'बावन बूटी साड़ी' कहा जाता है, उसके बारे में बताएंगे..