Chhath Puja 2021: महंगाई के बावजूद जमकर हुई खरीददारी, 13 हजार तक में बिके चांदी के सूप

11/8/2021 1:04:13 PM

पटनाः नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार महंगाई पर आस्था भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है। वहीं 3 हजार से 13 हजार तक में चांदी के सूप बिके। इतना ही नहीं मिट्टी के हाथी भी 700 रुपए तक बिके।

दरअसल, पिछले साल कोरोना कहर के कारण बाजार की रौनक खत्म हो गई थी। इस बार थोड़ी छूट मिली है, जिसके कारण आस्था का महत्वपूर्ण एवं पावन पर्व छठ को लेकर बाजार में रौनक देखी जा रही है। रविवार काे बांस के डगरा, देउरा और सूप की काफी बिक्री हुई। वहीं सराफा संघ के प्रवक्ता विश्वजीत कुमार के अनुसार, कई लाेग मन्नत पूरी हाेने पर चांदी के सूप में अर्घ्य की कामना करते हैं। बीते कुछ सालों में यह ट्रेंड बढ़ा है। ऑर्डर मिलने पर अधिक कीमत के सूप भी बनवा कर दिए जाते हैं। मिट्टी से बने 3 तरह के हाथी बाजार में बिक रहे हैं। सामान्य हाथी 400-500 रुपए और कलात्मक पेंटिंग वाले हाथी 700 रुपए में बिके।

बता दें कि व्रतियों ने आज से गंगा में स्नान का सिलसिला शुरू कर दिया है। पटना के गंगा घाटों पर नहाय-खाय को लेकर बड़ी भीड़ देखी जा रही है। स्नान के बाद व्रती कद्दू-भात का प्रसाद बनाएंगे। उसे ग्रहण करने के बाद आज से महानुष्ठान की शुरुआत हो जाएगी। इसके अतिरिक्त नहाय-खाय के लिए कद्दू 40 रुपए से लेकर 100 रुपए तक बिके। अन्य सब्जियों के भाव भी काफी बढ़ गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static