घर की छत पर बांधी रस्सी और फंदे पर झूल गई 35 वर्षीय महिला, जांच में जुटी पुलिस
Saturday, Aug 16, 2025-11:16 AM (IST)

Chhapra Crime News: बिहार में सारण जिला के गड़खा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जानकी नगर गांव निवासी रामबाबू की पत्नी 35 वर्षीय कलावती देवी अपने गले में रस्सी का फंदा डाल छत से लटक गई और आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।