भागलपुर: बगीचे में आम चुन रहे थे 2 दोस्त, अचानक काल बनकर गिरा ठनका ....दोनों की दर्दनाक मौत

Saturday, Jun 07, 2025-09:37 AM (IST)

भागलपुर: बिहार में भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई।               

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस क्षेत्र के बड़ी धनकर गांव के पास एक बागीचे से दो बच्चे मोहम्मद अरशद (12 वर्ष) एवं मोहम्मद आरभ (10 वर्ष) आम चुन रहे थे। तभी अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में दोनों बुरी तरह से झुलस गए। सूत्रों ने बताया कि मौसम सामान्य होने के बाद कुछ ग्रामीणों ने बागीचे में दोनों को अचेतावस्था में देखा और फिर दोनों को सबौर के सरकारी अस्पताल में ले गये। लेकिन रास्ते में दोनों बच्चों की मौत हो गई।               

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। इधर,स्थानीय प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन के तहत दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि मुहैय्या कराई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static