मौसेरे भाई के साथ उसकी गर्लफ्रेंड से मिलने गया 14 साल का लड़का, लड़की के घरवालों ने बेरहमी से मार डाला; सनसनीखेज वारदात से कांपा नालंदा
Monday, Jun 02, 2025-04:06 PM (IST)

Nalanda Crime News: बिहार के नालंदा से सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल यहां दो किशोरों को बेरहमी से चाकुओं से गोदा गया। जिसमें एक किशोर की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, अस्थावां थाना क्षेत्र के लखनूबिगहा गांव की है। मृतक की पहचान 14 वर्षीय प्रीतम कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल किशोर की पहचान 15 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने मौसेरे भाई के साथ उसकी प्रेमिका के गांव गया था। इस दौरान लड़की के घरवालों ने वहां उन दोनों को पकड़ लिया। उन पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
वहीं घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान प्रीतम कुमार की मौत सोमवार यानी आज सुबह हो गई। जबकि चंदन कुमार का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच में जुट गई। पुलिस ने घायल चंदन कुमार के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो आरोपी अभी फरार है जो कि नाबालिग बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।