मानवता हुई शर्मसारः 13 साल की किशोरी के साथ 5 दरिंदों ने किया गैंगरेप, फिर प्राइवेट पार्ट व जीभ काटी

Tuesday, Nov 15, 2022-01:06 PM (IST)

समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ 5 दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं रेप के बाद लड़की के प्राइवेट पार्ट और जीभ को काट दिया। वहीं इस घटना के बाद अपराधी मौके से ही फरार हो गए।

दरिंदों ने गुप्तांग-स्तन व जीभ को काटा
जानकारी के मुताबिक, घटना समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र की है। यह मामला 11 नवंबर का है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बीते शुक्रवार को किशोरी को 5 अपराधियों ने किडनैप कर लिया था। इसके बाद घर के पास वाले बगीचे में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उसके गुप्तांग-स्तन और जीभ काट लिए गए। नाबालिग को अधमरा कर अपराधी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां पर वह ज़िन्दगी और मौत से लड़ रही है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण चंदा इकठ्ठा कर उसका इलाज करा रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश हैं।

जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि घटना के बाद भाकपा माले के कल्याणपुर प्रखंड सचिव दिनेश कुमार व पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि वो पीड़िता उन दरिंदों को पहचान गई थी। इसलिए उन्होंने उसकी हत्या करना चाही। गला दबाने के बाद वो उसे मरा समझकर भाग निकले। समस्तीपुर के एसपी ने कहा है कि चकमेहसी पुलिस को बयान लेने के लिए भेजा गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static