गोपालगंज में अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 12 लोग घायल

4/30/2021 12:53:41 PM

गोपालगंजः बिहार में गोपालगंज जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 12 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मांझा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि बस पर सवार लोग नई दिल्ली से मधुबनी जा रहे थे तभी दानापुर गांव के निकट राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 27 पर चालक के नियंत्रण खो देने से बस सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस पर सवार 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static