राज्यपाल कोटे से 12 MLC का हुआ मनोनयन, कुशवाहा बने विधान परिषद के सदस्य, यहां देखें LIST

3/17/2021 4:28:18 PM

 

पटनाः राज्यपाल कोटे से बिहार विधान परिषद के लिए 12 विधान पार्षदों का मनोनयन हो गया है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के आदेश से अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं हाल ही में रालोसपा का जदयू में विलय करने वाले उपेंद्र कुशवाहा को भी विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है।
PunjabKesari
राज्यपाल कोटे से जो 12 चेहरे विधान परिषद गए हैं, उनमें भाजपा कोटे को 6 सीट और जदयू कोटे को 6 सीट मिली है। एमएलसी बनाए जाने वाली सूची में  भाजपा कोटे से आने वाले राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, देवेश कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर, निवेदिता सिंह का नाम विधान परिषद के लिए मनोनीत हुआ है। वहीं मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री जनक राम, जदयू नेता संजय कुमार सिंह, ललन सर्राफ के अतिरिक्त संजय सिंह भी शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static