BJP ने जारी की बिहार में स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी सहित 40 दिग्गज नेता करेंगे प्रचार, चौबे का नाम भी शामिल
Wednesday, Mar 27, 2024-12:20 PM (IST)

BJP Star Campaigners List: बिहार में बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नेड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय समेत भाजपा के 40 बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।
बता दें कि, लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिए बिहार में 40 लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारक की सूची जारी कर दी है। सूची में कुल 40 नेताओं को शामिल किया गया है। इस सूची में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा के अलावा सुशील मोदी को भी शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का भले हीं बक्सर से टिकट कट गया हो, लेकिन उनका नाम भी बिहार के स्टार प्रचारकों की सूची में है।
इन नेताओं के नाम हैं शामिल
- नरेंद्र मोदी
- जगत प्रकाश नडडा
- राजनाथ सिंह
- अमित शाह
- नितिन गडकरी
- योगी आदित्यनाथ
- विनोद तावड़े
- सम्राट चौधरी
- विजय कुमार सिन्हा
- गिरिराज सिंह
- नित्यानंद राय
- अश्विनी कुमार चौबे
- दीपक प्रकाश
- सुशील कुमार मोदी
- नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी
- भीखूभाई दलसानिया
- संजय जयसवाल
- मंगल पाण्डेय
- रेणु देवी
- प्रेम कुमार
- स्मृति ईरानी
- मनोज तिवारी
- सैयद शाहनवाज हुसैन
- नीरज कुमार सिंह (बबलू)
- जनक चमार
- अवधेश नारायण सिंह
- नवल किशोर यादव
- कृष्ण नंदन पासवान
- मोहन यादव
- मनन कुमार मिश्र
- सुरेंद्र मेहरा
- शम्भू शरण पटेल
- मिथिलेश तिवारी
- राजेश वर्मा
- धर्मशीला गुप्ता
- कृष्ण कुमार ऋषि
- अनिल शर्मा
- प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी
- निवेदिता सिंह
- निक्की हेम्ब्रम