महाराष्ट्र में वाहन पलटने से 12 मजदूरों की मौत, मरने वालों में अधिकत्तर बिहार के लोग

8/20/2021 5:26:23 PM

 

मुंबई/पटनाः महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार को एक वाहन के पलट जाने से कम से कम 12 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। वहीं इन मजदूरों में से ज्यादातर मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना दिन में करीब 12 बजे सिंधखेड़ाजा-मेहकर रोड पर ताडेगांव फाटा में दुसरबीड गांव के पास उस समय हुई जब मजदूरों को नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे परियोजना पर काम के लिए ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि राजमार्ग परियोजना के लिए स्टील की ढुलाई करने वाले वाहन में कुल 16 मजदूर सवार थे।

बुलढाणा के पुलिस अधीक्षक अरविंद चावरिया ने बताया, ‘‘वाहन की रफ्तार तेज थी और सड़क पर गड्ढा होने के कारण वह पलट गया। कम से कम 12 मजदूरों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।'' उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद किंगगांव राजा थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से कुछ को जालना जिले के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जबकि अन्य को सिंधखेड़ाजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static