Corona Update: बिहार में मिले अब तक के सर्वाधिक 10,455 केस, 51 मरीजों की मौत

4/21/2021 8:38:38 AM

 

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए की जा रही कोई भी तरकीब काम आती नहीं दिख रही है। पिछले 24 घंटे में इस वर्ष के सर्वाधिक 10,455 पॉजिटिव मिलने से राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़़कर 56354 हो गई। वहीं एक दिन में सबसे अधिक 51 संक्रमितों ने जान गंवा दी।

बिहार में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए रात्रि कर्फ्यू लगाने, शिक्षण एवं धार्मिक संस्थानों को बंद करने जैसे किसी भी उपाय का खास असर होता नहीं दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में एक लाख 6 हजार 156 सैंपल की जांच में 10455 संक्रमित की पहचान की गई।

इस दौरान करीब 10 प्रतिशत की रफ्तार से संक्रमण फैला है। वहीं, महज 3577 पॉजिटिव के ठीक होने से स्वस्थ होने की दर घटकर 82.99 प्रतिशत रह गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static