Palamu लोकसभा सीट पर क्या दम दिखा पाएंगे विष्णु दयाल राम, BJP और INDIA एलायंस में यहां होगा सीधा मुकाबला

3/27/2024 2:15:16 PM

पलामू: पलामू लोकसभा सीट पर 2019 में बीजेपी कैंडिडेट विष्णु दयाल राम ने 4 लाख 77 हजार 606 वोट के भारी अंतर से जीत हासिल की थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने एक बार फिर विष्णु दयाल राम पर ही भरोसा जताया है। क्या इस बार भी विष्णु दयाल राम जीत का वही अंतर कायम रख पाएंगे जो उन्होंने 2019 में हासिल किया था। आइए पलामू सीट के सियासी समीकरण पर डालते हैं एक नजर। झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं। पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र इनमें से एक सीट है। आपको बता दें कि साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बना तब तक पलामू भी बिहार का ही एक हिस्सा हुआ करता था। इस जिले का मुख्यालय मेदनीनगर है। इसे डाल्टनगंज के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि सत्रहवीं सदी में चेरो राजा का यहां पर शासन था और चेरो राजा अनंत राय ने यहां पर लंबे समय तक राज किया। पलामू में जहां एक ओर प्राकृतिक सौंदर्य का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है तो वहीं ऐतिहासिक-पौराणिक स्थलों को देखने का भी आप आनंद ले सकते हैं। बताया जाता है कि पांडव अज्ञातवास के दौरान यहां रुके थे और उस वक्त भीम यहीं पर भोजन बनाया करते थे।

PunjabKesari

अब इस सीट के इतिहास पर नजर डालते हैं। इस सीट पर आजादी के बाद देश में हुए पहले और दूसरे चुनाव में कांग्रेस के गजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने जीत हासिल की। 1962 में इस सीट पर स्वतंत्र पार्टी के शशांक मंजरी चुनाव जीतीं। 1967 और 1971 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर कमला कुमारी जीतीं। 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर रामदेनी राम जीते। हालांकि 1980 और 1984 में एक बार फिर इस सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया और कमला कुमारी चुनाव जीतीं। 1989 में यह सीट जनता दल के खाते में गई और जोरावर राम सांसद बने। 1991 में बीजेपी के टिकट पर राम देव राम चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

PunjabKesari

इसके बाद 1996, 1998 और 1999 में भी इस सीट पर बीजेपी का ही कब्जा रहा और बीजेपी के टिकट पर बृज मोहन राम चुनाव जीते। 2004 में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर मनोज कुमार और 2006 के उपचुनाव में RJD के ही टिकट पर घुरन राम चुनाव जीते। 2009 में यह सीट JMM के खाते में गई और कामेश्वर बैठा चुनाव जीतने में कामयाब रहे जबकि 2014 के मोदी लहर में यह सीट बीजेपी के खाते में गई और विष्णू दयाल राम जीतकर संसद पहुंचे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी विष्णु दयाल राम ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल की थी। गौरतलब है कि पलामू लोकसभा सीट के अंतर्गत पलामू और गढ़वा जिले की कुल 6 विधानसभा सीटें आती हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस जिले की कौन सी विधानसभा सीटें पलामू लोकसभा के अंतर्गत आती हैं।

PunjabKesari

एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

2019 के लोकसभा चुनाव में पलामू सीट पर बीजेपी कैंडिडेट विष्णु दयाल राम ने बंपर मार्जिन से जीत हासिल की है। विष्णु दयाल राम  को 7 लाख 55 हजार 659 वोट हासिल किया था। वहीं दूसरे स्थान पर रहे आरजेडी कैंडिडेट घुरन राम ने 2 लाख 78 हजार 53 वोट हासिल किया था तो बीएसपी कैंडिडेट अंजना भूइयां ने 53 हजार 597 वोट हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विष्णु दयाल राम को 4 लाख 76 हजार 513 वोट मिले थे जबकि आरजेडी के मनोज कुमार 2 लाख 12 हजार 571 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं जेवीएम की घुरन राम 1 लाख 56 हजार 832 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2009 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो जेएमएम के कामेश्वर बैठा ने 1 लाख 67 हजार 995 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं आरजेडी  के घुरन राम 1 लाख 44 हजार 457 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि जेवीएम  के प्रभात कुमार को 90 हजार 206 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2004 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो आरजेडी के मनोज कुमार ने 2 लाख 6 हजार 733 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं बीजेपी के बृज मोहन राम 1 लाख 51 हजार 589 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि जेडीयू के राधा कृष्ण किशोर को 1 लाख 6 हजार 725 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पलामू सीट से विष्णु दयाल राम को ही टिकट दिया है। पिछली बार विष्णु दयाल राम ने बड़े मार्जिन से पलामू सीट पर जीत हासिल की थी। अब ये देखना अहम होगा कि क्या इस बार भी विष्णु दयाल राम अपनी जीत की पिछली मार्जिन को कायम रख पाएंगे या नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static