Pipra Assembly Seat: क्या पिपरा में जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे श्याम बाबू प्रसाद यादव? II Bihar Election 2025
Thursday, Jun 26, 2025-05:34 PM (IST)
Pipra Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक पिपरा विधानसभा सीट है.....पूर्वी चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पूर्वी चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट तो साल 1977 से ही अस्तित्व में है, लेकिन समय-समय पर परिसीमन के बाद इसकी सीमाएं बदलती रही है। इस सीट पर पहली बार साल 1977 में विधानसभा के चुनाव हुए...और सीपीआई के तुलसी राम ने जनता पार्टी के ब्रह्मदेव राम शास्त्री को हराया, जबकि 1980 और 1985 में इस सीट से कांग्रेस के नंदलाल चौधरी विधायक चुने गए। 1990 और1995 में जनता दल के शहदेव पासवान ने लगातार दो बार कांग्रेस के नंदलाल चौधरी को हराया। साल 2000 में राजद के सुरेंद्र कुमार चंद्र विधायक चुने गए। 2005 में इस सीट पर पहली बार बीजेपी को जीत मिली और कृष्ण नंदन पासवान विधायक चुने गए। 2010 में यह सीट जनता दल यूनाइटेड के खाते में गई और अवधेश प्रसाद कुशवाहा विधायक बने, जबकि 2015 और 2020 में यह सीट बीजेपी के खाते में गई और श्याम बाबू प्रसाद यादव विधायक बने।

Pipra Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2020 के चुनाव में पिपरा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार श्याम बाबू प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। श्याम बाबू प्रसाद यादव 88 हजार पांच सौ 87 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे....वहीं सीपीएम कैंडिडेट राज मंगल प्रसाद 80 हजार चार सौ 10 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो निर्दलीय उम्मीदवार अवधेश कुशवाहा छह हजार नौ सौ 40 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Pipra Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2015 के चुनाव में पिपरा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट श्याम बाबू प्रसाद यादव ने जीत का परचम लहराया था। यादव ने जेडीयू के उम्मीदवार कृष्ण चंद्र को 3 हजार नौ सौ 30 वोटों के अंतर से हराया था। श्याम बाबू प्रसाद यादव को कुल 65 हजार पांच सौ 52 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे कृष्ण चंद्र को कुल 61 हजार छह सौ 22 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएम के राज मंगल प्रसाद को कुल 8 हजार तीन सौ 66 वोट मिले थे।
Pipra Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2010 में पिपरा में जेडीयू उम्मीदवार अवधेश कुमार कुशवाहा ने आरजेडी कैंडिडेट सुबोध यादव को 11 हजार आठ सौ 87 वोटों से हराया था। अवधेश कुमार कुशवाहा को कुल 40 हजार 99 वोट मिले थे...जबकि दूसरे नंबर पर रहे सुबोध यादव को कुल 28 हजार दो सौ 12 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएम के राज मंगल प्रसाद को कुल 9 हजार दो सौ 54 वोट मिले थे।
Pipra Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में पिपरा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट कृष्ण नंदन पासवान ने जीत हासिल की थी। पासवान ने आरजेडी उम्मीदवार सुरेन्द्र कुमार चन्द्र को 10 हजार चार सौ 79 वोटों से हराया था। कृष्ण नंदन पासवान को कुल 43 हजार दो सौ 39 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सुरेन्द्र कुमार चन्द्र को कुल 32 हजार सात सौ 60 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे एलजेपी के विश्वनाथ पासवान को कुल 4 हजार सात सौ 14 वोट मिले थे।
पिपरा सीट पर 2025 के चुनाव में एक बार फिर से बीजेपी उम्मीदवार श्याम बाबू प्रसाद यादव फिर से मैदान में उतर सकते हैं। पिपरा में इस बार भी एनडीए, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार पर भारी पड़ सकते हैं।