Harsiddhi Assembly Seat: क्या हरसिद्धि सीट पर कायम रहेगा कृष्ण नंदन पासवान का जलवा? ।। Bihar Election 2025

Saturday, Jun 21, 2025-05:39 PM (IST)

Harsiddhi Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक हरिसिद्धि विधानसभा सीट है..... हरिसिद्धि विधानसभा सीट पूर्वी चंपारण जिले के दायरे में आता है। यह विधानसभा क्षेत्र पूर्वी चंपारण जिले के अंतर्गत आता है। बता दें कि यह सीट 1951 से ही अस्तित्व में है, लेकिन समय-समय पर परिसीमन के बाद इसकी सीमाएं बदलती रही है। 1951 में इस सीट पर पहली बार कांग्रेस की टिकट पर हरिवंश सहाय विधायक चुने गए। 1957 में भी इस सीट पर  कांग्रेस कैंडिडेट पार्बती देवी ने चुनावी जीत हासिल की थी।1962 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट नागेश्वर दत्त पाठक ने चुनाव में जीत हासिल की थी। 1967 के विधानसभा चुनाव में सीपीआई कैंडिडेट एसएम अब्दुल्ला ने कांग्रेस कैंडिडेट नागेश्वर दत्त पाठक को हराया।

PunjabKesari

1969 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट नागेश्वर दत्त पाठक ने फिर से जीत हासिल की थी। 1972 में कांग्रेस ओ के कैंडिडेट मोहम्मद हिदायतुल्ला खान ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं 1977 से जनता पार्टी कैंडिडेट युगल किशोर प्रसाद सिंह ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।  1980,1985 और 1990 से कांग्रेस कैंडिडेट मोहम्मद हिदायतुल्लाह खान ने एक के बाद एक तीन बार चुनाव में जीत हासिल की थी। 1995 में जनता दल के कैंडिडेट अवधेश प्रसाद कुशवाहा ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव में समता पार्टी के कैंडिडेट महेश्वर सिंह ने विरोधियों को मात दे दी थी तो 2005 में लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद कुशवाहा ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2010 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट कृष्ण नंदन पासवान ने जीत हासिल की थी। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट राजेंद्र कुमार ने चुनाव में जीत हासिल की थी,लेकिन 2020 के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण नंदन पासवान ने बाजी पलट दी थी। इस बार भी बीजेपी कृष्ण नंदन पासवान को ही चुनावी अखाड़े में उतार सकती है। 

Harsiddhi Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

2020 के चुनाव में हरिसिद्धि सीट पर बीजेपी उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान ने जीत हासिल की थी। कृष्णनंदन पासवान ने 84 हजार छह सौ 15 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं आरजेडी कैंडिडेट कुमार नागेंद्र बिहारी 68 हजार नौ सौ 30 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो आरएलएसपी कैंडिडेट रमेश कुमार 10 हजार पांच सौ  23 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Harsiddhi Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आरजेडी कैंडिडेट राजेंद्र कुमार ने जीत हासिल की थी। कुमार ने बीजेपी उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान को 10 हजार दो सौ 67 वोटों से हरा दिया। राजेंद्र कुमार को कुल 75 हजार दो सौ तीन वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी के कृष्णनंदन पासवान को 64 हजार नौ सौ 36 वोट हासिल किया था। वहीं 3 हजार एक सौ 33 वोट के साथ नोटा तीसरे नंबर पर रहे थे।

PunjabKesari

Harsiddhi Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के कृष्णनंदन पासवान ने आरजेडी के सुरेंद्र कुमार चंद्रा को 18 हजार 64 वोटों से हराया था। बीजेपी उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान को 48 हजार एक सौ 30 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर आरजेडी कैंडिडेट सुरेंद्र कुमार चंद्रा को 30 हजार 66 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के विजय कुमार राम रहे थे जिन्हें 6 हजार दो सौ दो वोट मिले थे।

PunjabKesari

Harsiddhi Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में हरिसिद्धि सीट पर लोजपा कैंडिडेट महेश्वर सिंह ने जेडीयू के अवधेश प्रसाद कुशवाहा को हराया था।  लोक जनशक्ति पार्टी के कैंडिडेट महेश्वर सिंह को 35 हजार आठ सौ 11 वोट मिला था,जबकि जेडीयू के अवधेश प्रसाद कुशवाहा को 35 हजार सात सौ तीन वोट हासिल हुआ था। इस तरह महेश्वर सिंह ने अवधेश प्रसाद कुशवाहा को महज एक सौ आठ वोटों से हराया था। वहीं तीसरे स्थान पर कांग्रेस के हरिशंकर प्रसाद सिंह रहे थे। उन्हें कुल 13 हजार दो सौ 61 वोट मिला था।

PunjabKesari

2025 के विधानसभा चुनाव में हरिसिद्धि सीट पर बीजेपी और आरजेडी में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी....अब आने वाले चुनाव के नतीजे ही बताएंगे कि कौन पार्टी किस पर भारी पड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static