Sikta Assembly Seat: सिकटा सीट पर क्या जीत हासिल कर पाएंगे बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता?।। Bihar Election 2025

Thursday, Aug 21, 2025-05:40 PM (IST)

Sikta Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक सिकटा विधानसभा सीट है.....पश्चिम चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र वाल्मीकि नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि यह सीट तो 1951 से ही अस्तित्व में है, लेकिन समय-समय पर परिसीमन के बाद इसकी सीमाएं परिवर्तित होती रही। 1951 में इस सीट पर पहली बार कांग्रेस की टिकट पर फैजुल रहमान विधायक चुने गए। 1957 में भी इस सीट पर फैजुल रहमान का ही कब्जा रहा। 1962 में स्वतंत्र पार्टी के रैफुल आजम विधायक बने। 1967 में यह सीट कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) के यू.एस. शुक्ला विधायक चुने गए। 1969 में एक बार फिर इस सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया और रैफुल आलम विधायक चुने गए। 1972 में भी यह सीट कांग्रेस-ओ के ही खाते में गई और फैयाजुल आजम विधायक बने। 1977 में भी फैय्याजुल आजम ही विधायक बने लेकिन इस बार वो कांग्रेस की टिकट पर चुनावी मैदान में थे।

PunjabKesari

1980 में धर्मेश प्रसाद वर्मा जनता पार्टी-जेपी की टिकट पर तो 1985 में जनता पार्टी की टिकट पर विधायक बने। 1990 में एक बार फिर से फैय्याजुल आजम विधायक चुने गए, लेकिन इस बार वो निर्दलीय चुनाव लड़े थे। 1991 में हुए उपचुनाव में निर्दलीय दिलीप वर्मा विधायक चुने गए। इसके बाद 1995 में चंपारण विकास पार्टी, 2000 में बीजेपी और फरवरी 2005 में समाजवादी पार्टी की टिकट पर वर्मा ने चुनाव जीता। नवंबर 2005 में कांग्रेस की पार्टी पर फिरोज अहमद चुनाव जीते। 2010 में एक बार फिर से दिलीप वर्मा निर्दलीय विधायक चुने गए। 2015 में यह सीट पहली बार जनता दल यूनाइटेड के खाते में गई और फिरोज अहमद एक बार फिर से विधायक चुने गए। 2020 के चुनाव में सीपीआई एमएल एल कैंडिडेट बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने जीत हासिल की थी। इस बार भी यहां से बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ही लेफ्ट का मोर्चा संभालेंगे।

Sikta Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के चुनाव में सिकटा सीट पर सीपीआई एमएल एल कैंडिडेट बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता 49 हजार 75 वोट ने जीत हासिल की थी। बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप वर्मा को दो हजार तीन सौ दो वोट के कम मार्जिन से हराया था। निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप वर्मा को 46 हजार सात सौ 73 मिले थे तो खुर्शीद फिरोज अहमद 35 हजार सात सौ 98 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Sikta Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जेडीयू के फिरोज अहमद ने बीजेपी के दिलीप वर्मा को 2 हजार आठ सौ 35 वोटों से हराया। फिरोज अहमद को कुल 69 हजार आठ सौ 70 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे दिलीप वर्मा को कुल 67 हजार 35 वोट मिले थे  वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई (एमएल) के बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता को कुल 5 हजार छह सौ 39 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Sikta Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में निर्दलीय दिलीप वर्मा ने जेडीयू के फिरोज अहमद को 8 हजार सात सौ 79 वोटों से हराया। दिलीप वर्मा को कुल 49 हजार दो सौ 29 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे फिरोज अहमद को कुल 40 हजार चार सौ 50 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोक जनशक्ति पार्टी के घनश्याम प्रसाद को कुल 8 हजार सात सौ 79 वोट मिले थे। बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने पिछले चुनाव में कम मार्जिन से जीत हासिल की थी, इसलिए इस बार उनके लिए जीत हासिल करना आसान होगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static