वाल्मीकि महोत्सव-2025 का भव्य आगाज, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Saturday, Mar 08, 2025-10:52 PM (IST)

पटना: वाल्मीकि महोत्सव-2025 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस ऐतिहासिक महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने उन्हें शॉल और मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया।

PunjabKesari

कार्यक्रम की शुरुआत ‘बिहार गीत’ की शानदार प्रस्तुति से हुई, जिसे स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुत किया। इसके बाद महर्षि वाल्मीकि और वाल्मीकिनगर पर आधारित एक लघु फिल्म दिखाई गई, जिसमें इस पावन स्थल के महत्व को दर्शाया गया।

विशेष रूप से, विधायक विनय बिहारी और लोकप्रिय गायक अनुपमा यादव ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोती लाल प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

PunjabKesari

इसके अलावा, सांसद सुनील कुमार, विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, विधायक विनय बिहारी, विधायक भागीरथी देवी, विधायक उमाकांत सिंह, विधान पार्षद भीष्म सहनी और सौरभ कुमार समेत कई अधिकारी व पुलिस अधीक्षक सुशांत सरोज ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static