दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को किया गया सस्पेंड, प्रशासनिक गलियारों में मचा हड़कंप

Saturday, May 30, 2026-06:15 PM (IST)

IAS Officer Suspended: बिहार के प्रशासनिक गलियारों में उस समय हड़कंप मच गया, जब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सस्पेंड किए गए अधिकारियों में योगेश और अभिलाषा कुमारी शर्मा शामिल हैं। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के तहत यह कार्रवाई की गई है। 

विदेश यात्राओं से लेकर आईफोन तक 

दरअसल, स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की गोपनीय रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिशु श्री ने सरकारी टेंडर हासिल करने के लिए अधिकारियों को 'रिश्वत देने के नए और आधुनिक तरीके' अपनाए थे 

IAS योगेश कुमार सागर पर आरोप है कि बुडको (BUIDCO) के प्रबंध निदेशक (MD) पर रहते हुए उन्होंने रिशु श्री के खर्च पर अपने पूरे परिवार के साथ विदेश यात्रा की थी, जिसमें करीब 22 लाख रुपए खर्चा आया था। विदेश यात्रा की एवज में योगेश कुमार ने कई महत्वपूर्ण और बड़े टेंडर रिशु श्री की कंपनी को अवैध रूप से सौंपे गए। 

वहीं IAS अभिलाषा शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने टेंडर मैनेज करने के बदले रिशु श्री से महंगे उपहार, आईफोन और अपने घर की छत पर आलीशान गार्डन (रूफटॉप गार्डन) बनवाया था। इसके अलावा उनके रिश्तेदारों की देशभर की सैर का खर्च भी रिशु श्री की कंपनी द्वारा ही उठाया गया था। 

यह भी पढ़ें- बिहार BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: नए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान, देखें पूरी सूची

एक और पूर्व MD रडार पर 

मुख्य आरोपी रिशु श्री की गिरफ्तारी के बाद एजेंसियों को मिली व्हाट्सएप चैट ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। इस चैट के जरिए बिहार राज्य चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के पूर्व एमडी धर्मेंद्र सिंह का नाम भी इस घोटाले में सामने आया है। वहीं अब स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) रिशु श्री को दोबारा पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद कई और 'रसूखदार' जद में आ सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static