बिहार में स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का समय बदला, अब सिर्फ इतने बजे तक ही होगी पढ़ाई

Friday, Jun 13, 2025-11:41 AM (IST)

Patna School timing: बिहार के पटना जिले में स्कूलों और कोचिंग संस्थानों की टाइमिंग बदल दी गई है। जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी के चलते गुरुवार देर रात स्कूलों की टाइमिंग को लेकर आदेश जारी किया है। अब 8वीं तक के स्कूलों में सुबह 11 बजे तक ही पढ़ाई होगी। 

पटना के डीएम त्यागराजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, स्कूलों में सुबह 11 बजे ही छुट्टी कर दी जाएगी। वहीं कोचिंग संस्थानों में भी सुबह 11 बजे से पहले और शाम 4.30 बजे के बाद क्लासेज चलाने की इजाजत है। सुबह 11 से शाम 4.30 बजे तक संचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में सुबह 10 बजे ही छुट्टी कर दी जाएगी। 

डीएम का यह आदेश सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों में 13 से 16 जून तक लागू रहेगा। डीएम ने अपने आदेश में कहा कि जिले में अधिक तापमान और खास तौर पर दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के चलते यह निर्णय लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static