मोहर्रम जुलूस के दौरान खूनी खेल, 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में तनाव
Saturday, Jun 27, 2026-02:31 PM (IST)
Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस के दौरान आपसी विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गोपालपुर भुट्टा चौक पर शुक्रवार रात मोहर्रम जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर मो. जावेद (22) की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मो. जावेद पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
यह भी पढ़ें- खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक खुला Airbag और हो गई मौत; मची सनसनी
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

