सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए RJD नेता अवध बिहारी चौधरी

Friday, Aug 26, 2022-02:36 PM (IST)

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल के (राजद) के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी को शुक्रवार को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। यह पद विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था।

Koo App

इस महीने की शुरुआत में राज्य में सत्ता में आने के बाद ‘‘महागठबंधन'' सरकार विजय कुमार सिन्हा सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी। अवध बिहारी चौधरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा आसान तक लेकर गए। सिन्हा अब राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता बन गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static