मौसम फिर दिखाएगा तेवर! 28 जनवरी को इस राज्य में होगी तड़ातड़ बरसात, IMD का अलर्ट जारी

Monday, Jan 26, 2026-11:29 AM (IST)

Rain Alert in Bihar : बिहार में फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में ठंडी हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। खासकर सुबह और देर शाम ठंड का असर बढ़ गया है, वहीं कई जिलों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी प्रभावित हुई है। वहीं मौसम विभाग ने 28 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के कई जिलों में सुबह और देर शाम मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं 28 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर और सीतामढ़ी जिलों में हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

भागलपुर राज्य का सबसे ठंडा जिला

बीते 24 घंटे में भागलपुर राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला। बेतिया, बगहा, गोपालगंज समेत 5 जिलों में विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास रही। सोमवार सुबह बेतिया, बगहा और गोपालगंज समेत पांच जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इन इलाकों में विजिबिलिटी घटकर करीब 100 मीटर तक पहुंच गई, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ। 

इस वजह से बदला मौसम का मिजाज 

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल उत्तर भारत में कोई भी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं कमजोर पड़ने के कारण ठंड का प्रभाव सीमित बना हुआ है। इसी वजह से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static