"कांग्रेस लालू यादव से और BJP नीतीश कुमार से मांग रही भीख", राहुल गांधी के बिहार दौरे पर PK का कटाक्ष

Thursday, Feb 06, 2025-10:05 AM (IST)

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दो महीने में दो बार बिहार आने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से भीख मांग रही है। 

राहुल गांधी के बिहार दौरे पर प्रशांत किशोर का तंज 

बिहार सत्याग्रह आश्रम में बुधवार को जन सुराज पार्टी के जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए तथा आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों का चयन किस आधार पर किया जाएगा, इस पर विस्तृत चर्चा करना था। कार्यशाला के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने गांधी के दो महीने में दो बार बिहार आने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस, लालू जी से भीख मांग रही है और भाजपा नीतीश कुमार से भीख मांग रही है। 

प्रशांत किशोर बताया कि बुधवार की बैठक मुख्य पदाधिकारियों की बैठक थी, जिसमें 38 जिले और 103 अनुमंडल जिन्हें हम संगठन जिला कह रहे हैं उनके पदाधिकारी मौजूद थे। आज पहली बैठक थी, इसके बाद फरवरी और मार्च में भी आश्रम में इसी तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही मार्च और अप्रैल दो महीने में सभी अनुमंडलों में कम से कम एक जनसभा आयोजित की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static