5 फरवरी को फिर पटना आएंगे राहुल गांधी, विधानसभा चुनाव से पहले करेंगे खेला!

Monday, Feb 03, 2025-11:59 AM (IST)

पटना:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाले हैं। नए साल में राहुल गांधी का यह दूसरा बिहार दौरा है। राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। राहुल गांधी  5 फरवरी को बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानकारी अनुसार राहुल गांधी जगलाल चौधरी जयंती समारोह में भाग लेंगे। इसकी जानकारी बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दी है। 

जगलाल चौधरी जयंती समारोह में भाग लेंगे राहुल गांधी

अखिलेश प्रसाद सिंह ने ट्वीट कर कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी 5 फरवरी को कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में जगलाल चौधरी जयंती समारोह में भाग लेंगे। राहुल गांधी जनवरी पिछले महीने 18 जनवरी को बिहार आए थे। राहुल गांधी ने तब संविधान को लेकर आयोजित हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। वहीं अब एक बार फिर राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं। उनके बिहार दौरे को लेकर सभी तैयारियां की जा रही है। मालूम हो कि 5 फरवरी को ही दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव होना है और कुछ ही महीनों में बिहार विधानसभा चुनाव भी होना है। 

राहुल गांधी ने 18 जनवरी को लालू यादव से की थी खास मुलाकात

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 18 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। बिहार की राजधानी पटना में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के इतर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव के परिवार से खास मुलाकात की। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static