"जातिवाद की राजनीति करने वालों को विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकें", बोले नित्यानंद राय

Monday, Jun 30, 2025-01:06 PM (IST)

Bihar News: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने लोगों से जातिवाद की राजनीति करने वालों को विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है।

राय ने रविवार को यहां उजियारपुर के महेशपट्टी स्थित जनता महाविद्यालय मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित महर्षि वेदव्यास जयंती सह मछुआरा सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोगों से जातिवाद की राजनीति करने वालों को विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वेदव्यास के आर्दशों को हमेशा याद रखा जाएगा क्योंकि वे एक आदर्श पुरूष थे।

इस अवसर पर केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार निषाद समाज की आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विकास के प्रति कृत संकल्पित है। सम्मेलन को बिहार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी,पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी, भाजपा विधान पार्षद तरुण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष उतरी शशिधर झा एवं भाजपा दक्षिणी की जिलाध्यक्ष नीलम सहनी एवं भाजपा नेता कैप्टन कमलेश सहनी समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static