रांची में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, स्थिति सामान्य होने के बाद इंटरनेट सेवाएं शुरू

6/12/2022 12:15:45 PM

 

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने आज फ्लैग मार्च निकाला।
PunjabKesari
रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया, "अभी कई जगह पर FIR दर्ज़ किए गए हैं। हम उन सभी लोगों को चिन्हित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की। मामले में जांच की जा रही है।"
PunjabKesari
वहीं एसएसपी ने बताया कि अभी स्थिति सामान्य है और इंटरनेट सेवाएं शुरू हो चुकी है। निर्दोष लोग बिल्कुल नहीं फंसेंगे और दोषी बचेंगे नहीं। लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें और आपसी सौहार्द बनाकर रखें। इसके अतिरिक्त 100 के आस-पास लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ किया गया है, जिसमें कुछ लोग नामजद हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static