PM Modi in Bihar... जमुई में सार्वजनिक रैली में बोले PM मोदी- BJP, NDA की हुंकार देश में गूंज रही

4/4/2024 12:10:04 PM

 

पटनाः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार में एक रैली के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने के लिए जमुई पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी की चुनावी सभा में मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री एक साथ नजर आए। वहीं जमुई में अपनी सार्वजनिक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, "...यहां जमुई में उमड़ा जनसैलाब साफ तौर पर लोगों के मूड को दर्शाता है। बीजेपी और एनडीए के पक्ष में आवाज सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में गूंज रही है।"  उन्होंने कहा कि बिहार के जमुई में उमड़ा ये जनसैलाब इस बात का साफ संकेत है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए को जनता-जनार्दन का अपार आशीर्वाद मिलने जा रहा है।

PunjabKesari

जमुई में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि ये चुनाव विकसित बिहार के सपने को पूरा करने का चुनाव है। एक तरफ कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं, जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया था। दूसरी तरफ भाजपा और NDA है, जिसका एक ही लक्ष्य है, विकसित भारत का निर्माण। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था। छोटे-छोटे देश जो आज आटे के लिए तरस रहे हैं, उनके आतंकी हम पर हमला करके चले जाते थे और तब की कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। मोदी ने कहा ऐसे नहीं चलेगा। आज का भारत घर में घुसकर मारता है। आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने पशुधन की भी रक्षा करने का तय किया है। केंद्र सरकार ने बिहार के करीब 2 करोड़ पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए मुफ्त में टीकाकरण का अभियान चलाया है। मोदी पशुओं को भी टीका मुफ्त में लगा रहा है।

PunjabKesari

वहीं जमुई में पीएम नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक रैली में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "आपने (पीएम मोदी) बहुत काम किया है। आपने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया, जो हमारी मांग रही है, लोग इसे नहीं भूलेंगे। हम (एनडीए) 2005 से एक साथ काम कर रहे हैं और जिस गति से काम किया गया है, वे (राजद) केवल बातें कर सकते हैं लेकिन जब उन्हें 15 साल मिले तो उन्होंने कुछ नहीं किया, उनके कार्यकाल में शाम के बाद लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं जा सके।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static