Bihar Exit Poll 2024: बिहार में NDA को बढ़त, भाजपा को 13 से 15 तो जदयू को 9 से 11 सीटें मिलने का अनुमान

6/1/2024 7:48:53 PM

पटनाः देश में करीब ढाई महीने तक चले लोकसभा चुनाव 1 जून को 8 राज्यों में वोटिंग के साथ ही खत्म हो गए हैं। इसके साथ ही एग्जिट पोल्स भी आने शुरू हो गए हैं। बिहार की बात करें तो यहां एनडीए को बढ़त मिल रही है। 'आज तक' के अनुसार, भाजपा को 13 से 15 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को 9 से 11 सीटें मिलने का अनुमान हैं। 

इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को पांच की पांच सीटें मिल सकती हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 6 से 7 सीटों पर जीत मिल सकती हैं तो कांग्रेस को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं। 

बता दें कि आम चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार शाम छह बजे तक 50.56 प्रतिशत मतदान हुआ। जानकारी के मुताबिक आठ लोकसभा सीट... नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (आरक्षित), काराकाट और जहानाबाद में शाम छह बजे तक क्रमशः 46.50 प्रतिशत, 45.00 प्रतिशत, 56.91 प्रतिशत, 48.50 प्रतिशत, 53.70 प्रतिशत, 51.00 प्रतिशत, 53.44 प्रतिशत और 51.20 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इन आठ सीटों पर कुल 134 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 122 पुरुष और 12 महिला हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static