अचानक सदर अस्पताल पहुंची BJP विधायक श्रेयसी सिंह, कुव्यवस्था को देखकर हुई नाराज...सिविल सर्जन को लगाई फटकार

Saturday, Sep 20, 2025-02:13 PM (IST)

Jamui News: बिहार में जमुई से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) शुक्रवार को जमुई सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से नाराज हो गयी। श्रेयसी सिंह अचानक सदर अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान फिजियोथैरेपी कक्ष का ताला बंद देखकर वह नाराज हो गयीं। मौके पर ही उन्होंने सिविल सर्जन को फटकार लगाई और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ )को फोन कर तुरंत अस्पताल आने का निर्देश दिया।

विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि दो दिन पहले जब वह निरीक्षण पर आई थीं, तब अस्पताल प्रशासन ने सजा-संवारकर फिजियोथेरेपी कक्ष दिखाया था। लेकिन अचानक पहुंचने पर कमरे में ताला लगा मिला। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रेयसी सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि सुबह 9:30 बजे तक सभी चिकित्सक और कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद रहने चाहिए। जबकि 11:10 बजे तक फिजियोथेरेपी डॉक्टर अनुपस्थित थे। विधायक श्रेयसी सिंह ने चेतावनी दी कि यदि समय पर उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हुई तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अनुपस्थित डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

श्रेयसी सिंह ने निरीक्षण के दौरान कहा कि जनता की सुविधा के लिए अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यदि लापरवाही जारी रही तो दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान विद्यायक श्रेयसी सिंह ने सदर अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल के व्यवस्था को लेकर बात की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static